BREAKING NEWS
KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2023, 5:35 pm
BIG REPORT : जावद में मंत्री सखलेचा ने किया खाद्य प्रसंस्‍करण आधारित एमएसएमई ईकाईयों की स्‍थापना संबंधी कार्यशाला एवं उन्‍नत कृ‍षक संगोष्‍ठी का शुभारंभ, बोले- डिजीटल इंडिया के तहत हर घर से एक व्‍यक्ति को डिजीटली साक्षर बनाया जायेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के डिजिटल इंडिया के वि‍जन को साकार करने के लिए प्रदेश के हर घर से एक व्‍यक्ति को डिजीटली साक्षर बनाया जावेगा। प्रदेश में उद्योगो की श्रृंखला में 30 लाख लेपटाप निर्माण की नई यूनिट भी प्रारंभ की जा रही है। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद में एमएसएमई विभाग व्‍दारा खाद्य प्रसंस्‍करण आधारित एमएसएमई ईकाईयों की स्‍थापना पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला एवं उन्‍नत कृषकों की संगोष्‍ठी के शुभारंभ समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, इन्‍टेल कंपनी के पूर्व वाईस प्रेसीडेंट बैंगलौर के सी.एस.राव, ट्रोपोलाइट फूड इंडस्‍ट्रीज ग्‍वालियर की डॉ.सोनाली सक्‍सेना, डॉ.राजीव त्‍यागी, ईएण्‍डवाय के प्रतिनिधि सुनीलकुमार साई, सी.एफ.टी.आर.आई.मैसूर के वैज्ञानिक डॉ.उमेश हैदर, डॉ.प्रवीण सिह नेगी, डॉ.आर.बी.श्रीधर सहित अन्‍य वैज्ञानिक, उद्योगपति, नव उद्यमी, इन्‍टरप्‍योनर एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश का औद्योगिक परिदृश्‍य तेजी से बदल रहा है। नीमच जिले में एक वर्ष में 196 नये उद्योग स्‍थापित हुए है। साथ ही जिले में पांच नये औद्योगिक कलस्‍टर बनाये गये है। उन्‍होने कहा कि नीमच जिले में उन्‍नत कृषि को देखते हुए कृषि के साथ ही खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योगो की नई श्रृंखला स्‍थापित करने की अपार संभावनाएं है।

विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू ने कहा कि नीमच जिले में कृषि आधारित उद्योगो के क्षेत्र में अपार सम्‍भावनाए है। उन्‍होने कहा कि किसानों के खेतों में छोटे-छोटे प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित होना चाहिए। जिससे कि किसान अपने उत्‍पादों का प्रसंस्‍करण कर अधिक लाभ अर्जित कर सके। इस दिशा में यह कार्यशाला काफी उपयोगी साबित होगी। कार्यशाला को कलेक्‍टर दिनेश जैन ने भी सम्‍बोधित किया।

बैंगलोर से विशेष रूप से आए इन्‍टेल के पूर्व वाईस प्रेसीडेन्‍ट सी.एस.राव ने कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि आज डिजिटल इण्डिया काफी महत्‍वपूर्ण है। हम कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्‍चों के लिए विशेष रूप से लेपटाप तैयार कर रहे है। प्रदेश के भोपाल व इंदौर में 30 लाख लेपटॉप निर्माण की यूनिट शीघ्र ही शुरू करने जा रहे है। उन्‍होने कहा कि दुनिया आपका इंतजार कर रही है। डिजीटल इंडिया के माध्‍यम से कदम आगे बढाये।    

ट्रोपोलाईट फूड इंडस्‍ट्रीज ग्‍वालियर के प्रतिनिधियों डॉ.सोनाली सक्‍सेना, राजीव त्‍यागी, डा.प्रवीण सिह ने ट्रोपोलाईट व्‍दारा उत्‍पादित खाद्य पदार्थाे के बारे में विस्‍तार से प्रजेन्‍टेशन देते हुए मिलेट मिशन के तहत मोटे अनाज की फूड प्रोसेसिंग ईकाई स्‍थापना के बारे में विस्‍तार से बताया। ईएण्‍डवाय के प्रतिनिधि सुनील कुमार सांई ने नीमच जिले में खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योगो की स्‍थापना के मद्देनजर नीमच जिले की फिजीबिलीटी स्‍टडिंज के महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर विस्‍तार से प्रकाश डालते हुए औषधीय डेयरी, फल एवं सब्‍जि‍यों की प्रोसेसिंग यूनिट स्‍थापना की लागत व मशीनरी आदि के बारे में विस्‍तार से प्रजेन्‍टेशन दिया।

महाप्रबंधक उद्योग अमरसिह मौरे ने नीमच जिले में स्‍थापित उद्योगिक ईकाईयों प्रदेश में लागू की गई नई एमएसएमई पॉलिसी , उद्योगो की स्‍थापना पर मिलने वाले अनुदान, भूमि आवंटन, निजी औद्योगिक कलस्‍टर की स्‍थापना आदि महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर विस्‍तार से प्रजेन्‍टेशन दिया।

सीएफटी आर.आई. मैसूर की संचालक डॉ. श्रीदेवी अन्‍नपूर्णा सिह ने सीएफटीआरआई के कार्याे रिसर्च, टेक्‍नॉलाजी डेवलपमेंट, स्‍कील्‍ड डेवलपमेंट तथा फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्‍थापित करने के लिए जरूरी तकनीक एवं मशीनरी आदि के बारे में विस्‍तार से प्रजेन्‍टेशन देते हुए नवउद्यमियों को हर सम्‍भव सहयोग का विश्‍वास दिलाया।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में उद्यानिकी एवं कृषि वैज्ञानिकों तथा कृषि अधिकारियों ने नीमच जिले के प्रमुख कृषि उत्‍पादों की जानकारी दी और इन उत्‍पादों का प्रसंस्‍करण कर उत्‍पाद तैयार कर, विपणन की व्‍यवस्‍था के बारे में विस्‍तार से बताया। प्रकाश सारस्‍वत ने खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योगो की संभावना पर विस्‍तार से प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए। सफल उद्यमियों, उद्योगपतियों ने अपने अनुभव भी सांझा किए।

प्रारंभ में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं अतिथियों ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यापर्ण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। महाप्रबंधक उद्योगअमरसिह मौरे ने अतिथियों, वैज्ञानिकों और वक्‍ताओं का पुष्‍पहारों से स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं डॉ.यतिन मेहता ने किया। अंत में महाप्रबंधक उद्योग मौरे ने आभार व्‍यक्‍त किया।

कार्यशाला में जिले के जनप्रतिनिधि, नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष, गणमान्‍य नागरिक, उद्योगपति, नवउद्यमी, इंटर प्‍योनर एवं बडी संख्‍या में जिले के उन्‍नत किसान उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE