शाजापुर। आने वाले त्यौहारों ईद-उल-फित्र एवं परशुराम जयंती 22 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 05 मई 2023 तथा अन्य त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के संबंध में 18 अप्रैल को अपरान्ह 4.00 बजे कलेक्टर कार्यालय शाजापुर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।