BREAKING NEWS
KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 10:39 am
BIG REPORT : गर्मी के सीजन में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जारी की उपभोक्ताओं के लिए एडवाइजरी, बिजली बचाने की दी सीख, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। गर्मी का मौसम आते ही जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे आपका बिजली का बिल ना बढ़े,इसके लिए मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कुछ कारगर तरीके सुझाये हैं। ए.सी. के टेम्प्रेचर को 24 से 26 डिग्री के बीच सेट करें। इससे नीचे टेम्प्रेचर करने पर ए.सी. के कंप्रेशर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

ए.सी. ज्यादा देर तक चलता है,इसलिए बिजली भी ज्यादा खर्च होती है और आपका बिल ज्यादा आता है। ए.सी. के साथ-साथ कमरे में पंखा भी चलाएं। ए.सी. के एयर फिल्टर को हर 10-15 दिनों में अच्छी तरह धोकर साफ करें फिल्टर में धूल जमने में आपको पूरी ठंडक नहीं मिलती और आपको ए.सी. ज्यादा देर तक चलाना पड़ता है। ए.सी. वाले कमरों के खिड़की-दरवाजे ए.सी.चलने के दौरान मजबूती से बंद रखें। यदि दरवाजे-खिड़कियों में झिरियां हों तो उन्हें थर्माेकोल आदि का इस्तेमाल कर सील कर दें। कूलर से पूरी ठंडक पाने के लिए जरूरी है कि कूलर जितनी हवा फेंक रहा है उतनी हवा कमरे से बाहर निकलने का भी पूरा इंतजाम हो।

कूलर के पैड यदि खराब हो गये हैं तो उन्हें बदलवा लें। कूलर के पंखे और पंप की आइलिंग ग्रीसिंग करा लें। कूलर के पंखे के कंडेंसर की जांच जरूर करायें। कूलर के रेगुलेटर की भी जांच करायें। इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर से बिजली कम खर्च होती है। घर के सब पंखों की सर्विसिंग करा लें। खराब कंडेंसर,बाल बेयरिंग इत्यादि को तुरंत बदलवा लें। पंखे में इलेक्ट्रॉनिक रेगुलेटर का इस्तेमाल करें। रेफ्रिजरेटर में कोई खराबी न भी दिखायी दे रही हो तो गर्मी का मौसम ठीक से शुरू होने के पहले रेफ्रिजरेटर की जांच करा लें। रेफ्रिजरेटर का दरवाजा बार-बार ना खोलें।

रेफ्रिजरेटर का दरवाजा ज्यादा देर तक न खुला रखें। दरवाजा बार-बार खुलने या ज्यादा देर खुला रहने से कंप्रेेशर को फ्रिज का टेम्प्रेचर बनाये रखने में ज्यादा मेहनत लगती है। कंप्रेशर ज्यादा चलने से आपका बिजली बिल बढ़ता है। एकदम गर्मागर्म खाना या दूध फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से भी कंप्रेशर को ज्यादा देर चालू रहना पड़ता है और आपका बिजली बिल बढ़ता है। अपने घर में बिजली की वही वायर और फिटिंग्स इस्तेमाल करें जिन पर आई.एस.आई. का मार्क है। वायरिंग पुरानी/खराब होने से भी बिजली ज्यादा खर्च होती है और घर में आग लगने का खतरा हो सकता है।

बिजली की मरम्मत का काम लाइसेंसधारी ठेकेदार/इलेक्ट्रिशियन से ही करायें। सर्टिफिकेट/लाइसेंस देखने की मांग करें। घर में हर जगह ऊर्जा दक्ष एलईडी लाईट का ही इस्तेमाल करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE