BREAKING NEWS
KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 10:43 am
REPORT : बाणदा तालाब योजना के प्रभावित परिवारों को मिलेगी पर्याप्‍त मुआवजा राशि, प्रति कुटुम्‍ब कुल 12 लाख की मुआवजा राशि व निःशुल्‍क प्‍लाट मिलेगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सिंगोली तहसील के अंतर्गत बाणदा तालाब योजना का कार्य जारी है। इस योजना से प्रभावित परिवारों को सरकार व्‍दारा पर्याप्‍त मुआवजा राशि का वितरण किया जावेगा। भू‍ अर्जन की कार्यवाही पूरी की जाकर, प्रभावितों को शीघ्र ही पर्याप्‍त मुआवजा राशि वितरित की जावेगी। जल संसाधन विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बाणदा तालाब योजना से प्रभावित परिवारों को कृषि‍ भूमि के लिए कलेक्‍टर गाईड लाईन का दो गुना अर्थात ग्राम बांणदा में किसानों को कृषि भूमि पर 9.856 लाख प्रति हेक्‍टेयर एवं ग्राम जेतलिया के किसानों को 10.208 लाख प्रति हेक्‍टेयर (सिंचित भूमि) के मान से मुआवजा राशि वितरित की जावेगी।

इसी तरह आवासीय ईकाईयों की व्‍यवस्‍था के तहत जो परिवार मकान लेना चाहता है, उसको प्रधानमंत्री आवास एवं जो मकान नहीं चाहता उसे मकान का मुआवजा प्रदान किया जावेगा। प्रभावित परिवारों को एक वर्ष की अवधि तक 3 हजार रूपये प्रति माह कुल 36 हजार रूपये का जीवन निवार्ह भत्‍ता भी देय होगा। पशुबाडा एवं छोटी दुकान पर प्रति कुटुम्‍ब 25 हजार रूपये एवं प्रति कुटुम्‍ब 1.50 लाख रूपये पुर्नव्‍यवस्‍थापन भत्‍ता भी भुगतान किया जावेगा।

इसके अतिरिक्‍त जलाशय में मछली पकडने का अधिकार भी नियमानुसार संबंधितों को दिया जावेगा। प्रत्‍येक प्रभावित कुटुम्‍ब को 1200 वर्गफिट का प्‍लाट निरूशुल्‍क आवंटित किया जावेगा। पुर्नबसाहट स्‍थल पर सभी आवश्‍यक मूलभू‍त सुविधाएं बिजली, पानी, सडक, शासकीय भवन सहित 15 हेक्‍टेयर क्षेत्र में आवासीय कॉलोनी भी विकसित की जा रही है। इस तरह बाणदा तालाब योजना के प्रभावित परिवारों को प्रति कुटुम्‍ब प्रति हेक्‍टेयर सिंचित भूमि की कीमत, जीवन निवार्ह भत्‍ता, पशु बाडा, पुर्नव्‍यवस्‍थापन भत्‍ता आदि मिलाकर 12 लाख रूपये की मुआवजा राशि प्राप्‍त होगी एवं प्‍लाट का आंवटन निरूशुल्‍क होगा।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE