नीमच। जिले में प्रचार रथ व्दारा गांव-गांव शहर-शहर भ्रमण कर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं तथा म.प्र.सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रचार रथ ‘’ तीन साल बढे है सबसे आगे खडे है-देख रहा है, सारा देश सबसे आगे म.प्र.’’ के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नीमच विकासखण्ड के गांव चंपी, ग्राम भाटखेडा, ग्राम हनुमंतिया व्यास, अरनिया मानगिर, बरखेडाहाडा, जमुनियाकला आदि गॉवों का भ्रमण कर शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का एलईडी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है।