BREAKING NEWS
KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 11:10 am
KHABAR : सीएम राइज स्कूल बनें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को तराशने के स्थल, विद्यालय के नवीन सत्र 2023-24 की धमाकेदार शुरुआत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में कक्षा 1 से 12 तक की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब ग्रीष्मावकाश में बच्चों के श्रम, ऊर्जा और ध्यान के अपव्यय को रोकने हेतु बच्चे व्यर्थ के कार्यों जैसे मोबाइल गेम्स, टीवी के धारावाहिक में उलझ कर ना रह जाएं, इसलिए शासन के निर्देशानुसार 17 अप्रैल 2023 से नवीन शिक्षण सत्र का आगाज विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने हेतु एक रोचक शुरुआत के साथ किया जा रहा है। 

विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने बताया कि यह विद्यालय गत सत्र से सीएम राइज  विद्यालय में परिवर्तित हुआ था। जिसमे कई सुधार हुए हैं। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों में भी कई बदलाव परिलक्षित हुए हैं। नए सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु बहुआयामी गतिविधियां एक साथ प्रारम्भ की जा रही है, ताकि विद्यार्थी वर्ष भर के लिए रचनात्मक ऊर्जा संचय कर नए जोश, आत्मविश्वास  और नयी उमंग के साथ नई कक्षा में प्रवेश लें।
 
जैन ने बताया कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं कौशल विकास हेतु विभिन्न गतिविधयों प्रारंभ की जा रही है, जिसमे योग प्राणायाम, विभिन्न खेल जैसे हॉकी, फुटबॉल, खो-खो, कब्बड्डी, कैरम, शतरंज, तैराकी, सांस्कृतिक विकास हेतु संगीत, नृत्य की विविध शैली, लोक नृत्य, लोकगीत, वाद्य यंत्र प्रशिक्षण, भारतीय संस्कृति से परिचय, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मेहंदी, क्ले आर्ट, कौशल विकास हेतु टेलरिंग, कशीदा, वैज्ञानिक गतिविधि, प्रोजेक्ट बेस लर्निंग, कंप्यूटर क्लास, व्यक्तित्व विकास, भाषा अभिव्यक्ति एवं कम्युनिकेशन स्किल्स, स्पोकन इंग्लिश, विभिन्न परम्परागत एवं प्रतियोगी खेल, प्रभावशाली व्यक्तित्व कैसे बनाएं, संवाद क्षमता का विकास एवं और भी बहुत कुछ व्यक्तित्व एवं स्वास्थ्य निर्माण हेतु उपयोगी चीजो का विद्यार्थियों में बीजारोपण कर एक नई अभिनव प्रयास की परिकल्पना पर आधारित होंगी यह कक्षाएं।

प्राचार्य जैन ने बताया कि ये सभी गतिविधियां नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में दिए गए प्रावधानों पर आधारित होकर आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल द्वारा सुझाई गयी है, जिसमे विद्यार्थियों में सृजनशीलता, कला कौशल, तार्किकता, समस्या समाधान, टीमवर्क और आपसी सामंजस्य की भावनाओं का विकास होगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए यह समय ऐसा है जब वे पढाई, स्कूल और किताबो से हटकर कुछ रचनात्मक गतिविधियों, मनोरंजक और खेल कूद की कक्षाओं में सम्मिलित होंगे। नए सत्र की प्रारंभिक तैयारी अपने अंतिम चरण में है। विद्यार्थी बढ़चढ़ कर विभिन्न विधाओं में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य नवीन सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत करने हेतु अपनी तैयारियां पूर्ण कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE