BREAKING NEWS
KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 11:15 am
GOOD NEWS : खुशियों की दास्तां- महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रयास और बालक शिवम, जब हुआ इस गंभीर बीमारी से मुक्त तो लौटी परिवार की खुशियां, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एवम जिला कार्यक्रम अधिकारी  रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में परियोजना रतलाम ग्रामीण के सेक्टर धराड़ अंतर्गत पदस्थ पर्यवेक्षक  वनिता संधू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी डामर तथा सहायिका चंद्रकांता के संज्ञान में आया कि बालक शिवम माली अपने माता-पिता के साथ कई दिनों से बाहर चला गया है।जब वह वापस आया तब शिवम का वजन और लंबाई, ऊंचाई ली गई और जब विभागीय वृद्धि मूल्यांकन संबंधित ग्रोथ चार्ट में बच्चे का वजन दर्ज किया गया तो मिलान करने पर पाया गया कि यह बच्चा मध्यम कुपोषण की श्रेणी में है।

शिवम की लंबाई, ऊंचाई दर्ज की जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया जिसमें बच्चे को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान बच्चे की भूख की जांच भी की गई और डॉक्टर द्वारा उसका परीक्षण किया गया तथा बालक शिवम को विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत दर्ज किया जाकर बालक शिवम को विटामिन ए आयरन, अमोक्सिसिल्लिन, मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल की दवाई दी गई।बालक को नियमित निगरानी में रखा गया जिससे कि बालक का श्रेणी परिवर्तन हुआ और विभाग द्वारा बालक के माता-पिता को भी समझाइश दी गई विभाग के एवं माता-पिता के संयुक्त प्रयासों से बालक शिवम कुपोषण मुक्त हुआ। वर्तमान में बालक शिवम सामान्य श्रेणी में आ गया है।  बालक  शिवम को कुपोषण मुक्त करने हेतु बालक के माता-पिता महिला बाल विकास की संपूर्ण टीम को धन्यवाद देते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE