सागर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की जानकारियां ग्रामीण क्षेत्रों में देने के लिए दीवार लेखन कार्य मील का पत्थर साबित हो रहा है। ग्रामीणजनों को सुगमता से गांव में ही योजना के सभी मापदण्डो की जानकारी मिल रही है। दीवार लेखन के कार्याे में जन अभियान परिषद के तीन नवाकुंर संस्थाओं द्वारा सेक्टर अधीन गांव में पहुंचकर दीवार लेखन कार्याे को मूर्तरूप दिया जा रहा है। जन अभियान परिषद के समन्वयक केके मिश्रा ने बताया कि संस्था की नवाकुंर समितियों के द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है।