नीमच। जिले के जावद जनपद की ग्राम पंचायत लासूर निवासी सत्यनारायण पिता रामचन्द्र पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ गुजर बसर करते थे। बरसात में कच्चें मकान में आये दिन छत से पानी का टपकना एवं रात में जहरीले जीव जन्तुओं के कच्चे घर में प्रवेश की समस्या बनी रहती थी। सत्यनारायण ने भी अपने पक्के मकान का सपना संजोया था, परन्तु कमजोर आर्थिक स्थिति एवं परिवार की जिम्मेदारी के चलते यह सपना पूरा होना असम्भ सा लग रहा था। ऐसे में सत्यनारायण के पक्के मकान के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा करने में काफी सहायता मिली।
इस योजना के तहत मकान स्वीकृत हो जाने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। अब वे पूरे परिवार के साथ अपने पक्के मकान में रहने लगे है। पक्का मकान बनने पर सत्यनारायण प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जी तथा प्रधानमंत्री जी को आवास योजना का लाभ दिलाने पर धन्यवाद दे रहा है।
लासूर निवासी सत्यनारायण को प्रधानमंत्री आवास की सुविधा,तो मिली ही है साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत पक्के शौचालय की सुविधा, उज्जवला गैस कलेक्शन, बपीएल राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, लाडली लक्ष्मी योजना, विद्युत कनेक्शन एवं आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी शासन की ओर से मिली है।