BREAKING NEWS
NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<     BIG NEWS : फर्जी फाइनेंस अफसर बन हाईवे पर मचाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंडर- 19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में नीमच.. <<     KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे.. <<     जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा.. <<     BIG NEWS : फिर सुर्खियों में जिला अस्पताल, खाना.. <<     KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 17, 2023, 5:39 pm
BIG REPORT : तैयार है नीमच का तरणताल, कल से खुलेगा आम लोगो के लिए, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की व्यवस्थाए भी हुई पूरी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर

Share On:-

नीमच। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। तैराकी के शौकीन और तैराकी सीखने वाले बच्चे व युवा युवती नीमच का स्विमिंग पूल प्रारंभ होने के इंतजार में है। क्योंकि सर्दी के मौसम की वजह से यह तरणताल कुछ समय के लिए बंद था। अब उनके लिए खुश खबर है कि नगरपालिका नीमच का यह स्विमिंग पूल कल से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शो होंगे। जिसमें मासिक शुल्क क्या आधार पर लोग तैरने और सीखने के लिए यहां शामिल हो सकेंगे। 

स्विमिंग पूल के प्रभारी अरविंद ने बताया कि स्विमिंग पूल प्रारंभ करने से पूर्व आवश्यक सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। साफ-सफाई को लेकर भी कार्य किया गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि‌ मई में होने वाली 51वीं राज्य स्तरीय तैराकी स्पर्धा के आयोजन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। जिला तैराकी संघ ने बेहतर सुविधा व व्यवस्थाओं को लेकर हाल ही में एक बैठक कर प्राप्त सुझावों पर विचार विमर्श किया है। जिला तैराकी संघ के तत्वावधान व नगरपालिका नीमच के सहयोग से आगामी मई माह में 51वीं राज्य तैराकी स्पर्धा का आयोजन नीमच में किया जा रहा है। इसको लेकर अभी  से तैयारियां शुरू हो गई है। आयोजन में प्रदेश भर से आने वाले तैराकों के लिए बेहतर सुविधाओं व व्यवस्थाएं प्रदान की जा सके इसको लेकर‌ भी जिला तैराकी संघ द्वारा राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम के पास स्थित नगर पालिका के स्वीमिंग पुल पर बैठक रखी गई। जिसमें राज्य तैराकी स्पर्धा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की जाकर विचार विमर्श किया गया। तैराकी स्पर्धा हेतु स्विमिंग पूल में कई तकनीकी कमियां है और व्यवस्था संबंधित आवश्यकताएं भी है। सुरक्षा से जुड़े कुछ मुद्दे भी है। 

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि हम बेहतर ढंग से आयोजन करना चाह रहे हैं और यहां जिस तरह की कमियां आ रही है उसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा एवं संबंधित लोगों को बता दिया गया है। अशोक मोदी ने बताया कि नीमच के इस स्विमिंग पूल में मई में होने वाली राज्य तैराकी स्पर्धा सभी के सहयोग से आयोजित की जाना है। इसमें पूरे प्रदेश के करीब 500 से 600 तैराक भाग लेने नीमच आएंगे। उन्हें यहां किसी तरह की समस्याएं नहीं इसको देखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्था जुटाने को लेकर अभी से रणनीति बनाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE