नीमच। ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए नगरपालिका कार्यालय स्थित राशनकार्ड शाखा के बाहर आमजन के लिये पीने के पानी की व्यवस्था करने व नागरिकों के बैठने के लिये सीमेन्ट की कुर्सियाँ लगाने के निर्देश नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा ने संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।
नगर पालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष चौपड़ा ने बताया कि राशनकार्ड शाखा में अधिकांश महिलाओं व बच्चों का कार्य ज्यादा पड़ता है और देखने में आया है कि वहां उनके बैठने और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं व छात्र-छात्राओं को समग्र आईडी संबंधी कार्यों के लिये राशन कार्ड शाखा में बड़ी संख्या में आमजन पहँुच रहे हैं। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु भी चल रही है। उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद् नीमच के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि राशन कार्ड शाखा के बाहर आमजन के लिये ठंडे पानी की व्यवस्था व बैठने के लिये सीमेन्ट की कुर्सियों की व्यवस्था अविलंब करें। साथ ही अगर राशनकार्ड शाखा के बाहर पर्याप्त छाया की व्यवस्था नहीं हो तो छाया की भी व्यवस्था की जावे।