BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<     लोन दिलाने का झांसा देकर फंसाया जाल में!.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला को भारी.. <<     KHABAR : पीटीसी इंदौर की दीक्षांत परेड में 984 नव.. <<     BIG NEWS : फर्जी फाइनेंस अफसर बन हाईवे पर मचाया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 3:30 pm
BIG REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट में एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने की जनसुनवाई, 57 लोगों ने समस्याओं के निराकरण के लिए सौंपे आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए-57 लोगों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में हुडको कालोनी नीमच के अनिल कुमार गुरवानी ने आयुष्‍मान कार्ड बनवाने, बासनिया की बादामबाई भील ने खाते भूमि पर अवैध कब्‍जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, यादव कम्‍युनिटी सेन्‍टर समिति के चंदनसिंह हरित ने अपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने, खजुरिया के आशीष मालवीय एवं छात्रगणों ने ज्ञानोदय कॉलेज में एडमिशन फिस बिना आधार के निरस्‍त कर पुनरूफीस वसूली करने, आजाद कालोनी मूलचंद मार्ग के मोहम्‍मद नासिर कुर्रेशी ने कब्‍जे के मकान का पटटा दिलवाने, फुसरिया के बाबुलाल, लीलाधर एवं कमलेश ने तिलंस्‍वा मार्ग पर मार्ग गतिरोधक निर्माण करवाने, एवं सिंगोली के दीपक कुमार तिवारी ने भूमि बंटाकन करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।  

इसी तरह ग्राम पंचायत फुसरिया के निवासीगण,बरूखेडा की पार्वती बाई, यादव मंण्‍डी के मनीष यादव, सांडिया के ईश्‍वर पुरोहित, जूनापानी की कमलाबाई, थडौली के बाबुलाल मीणा, बमोरा के चन्‍द्रशेखर, जयसिंहपुरा के गोपालसिह राजपूत एवं वैभव नगर नीमच की गरिमा भटट ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर अपनी समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE