BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<     कसरावद के ओटा बड़गांव में बिरसा मुंडा के 126वें.. <<     NEWS : हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर जून.. <<     शिवपुरी में मध्याह्न भोजन योजना पर.. <<     NEWS : आरएएस एवं आरपीएस प्रशिक्षु ने.. <<     KHABAR : होस्टल की छात्राएं पहुँची कलेक्ट्रेट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 18, 2023, 4:41 pm
KHABAR : संघ की 3 प्रमुख मांगों को लेकर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल आज दिनांक 18 अप्रैल 2023 से अपनी 3 प्रमुख मांगो के साथ शुरू हुई। 

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार डुगरवाल ने बताया कि दिसम्बर-जनवरी माह में पूर्व में भी संविदा कर्मी हड़ताल पर गए थे। सरकार द्वारा 1 माह का आश्वासन पर उक्त हड़ताल स्थगित की गई थी। परंतु 3 माह बाद भी सरकार और एनएचएम विभाग द्वारा कोई ठोस कर्यवाही नही होने पर संविदा कर्मियों को पुनः हड़ताल का रुख लेना पड़ा।

डूंगरवाल ने बताया कि संघ अपनी पूर्व मांगो के साथ अनिश्चित हड़ताल पर चले गये हैं पहली मांग जुन 2018 की 90 संविदा नीति को लागू किया जाये। दूसरी मांग जिन कर्मचारियों को आउटसोर्स में भेजा गया और जिनको अप्रैसल के नाम पर निष्काषित किया गया, उनकी एनएचएम में वापिस लिया जाए। जबकि तीसरी मांग पिछली हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों पर पुलिस केस किया गए थे उनको वापिस लेना है।
आज की हड़ताल में नीमच जिले सभी 350 के लगभग अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे हड़ताल के कारण टीबी कार्यक्रम टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित पूर्ण रूप से प्रभावति हुआ। उधर ग्रामीण क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लगे हुवे है।  टीकाकरण, टीबी दवाई वितरण कार्य, डिलेवरी व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं। टीबी दवा वितरण एवम जाँच कार्य बंद पड़े हैं।
ये हड़ताल यदि अनवरत चलती है तो आगामी दिनों में स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है। 
आज की कार्मिक भूख हड़ताल में अली असगर गोहर, अनिल डूंगरवाल, डॉ हितेश सोनी एवम कारूलाल दूरिया शामिल थे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE