मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया गया कि वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म.प्र. शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा कल 19 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल नारायणगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ, दोपहर 12 बजे ग्राम अड़माल्या में पंचायत भवन का लोकार्पण एवं दोपहर 12.30 बजे ग्राम काल्याखेड़ी गुजरान में भीलखेड़ी से लोड़ाखेड़ा सड़क निर्माण का भूमि पूजन करेंगे।