मंदसौर। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि आबकारी अपराध में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन को कलेक्टर द्वारा राजसात किय गये थे। आबकारी द्वारा कुल 31 वाहनों के टेण्डर नीलाम संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसमें से 28 वाहनों का नीलाम किया गया। वाहनों के विक्रय से शासन को 13 लाख 75 हजार 417 रूपये प्राप्त हुए।