खरगोन। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गत दिवस खरगोन जनपद के लतीफपुरा में नलकूप खनन किया गया। प्रभारी कार्यपालन यंत्री नीरू पचौरी ने बताया कि इस स्थान पर पेयजल आपूर्ति की मांग की गई थी। यह स्थान ऐसा है जहां ड्रिलिंग मशीन के पहुँचने के लिए उचित स्थान नही था। इसके बावजूद पेयजल सुनिश्चित करने के लिए मशीन पहंुचाई गई। सचिव राजेन्द्र कानूनगो ने बताया कि यहां तकरीबन 15 परिवार रहते है जो जो दूर खेतो में घर बनाकर रह रहे हैं। उन तक पेयजल उपलब्ध कराया गया।