गुना। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांचौड़ा विकास कुमार आनंद द्वारा चांचौडा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक ली गयी। बैठक के दौरान ईपिक रेश्यो और जेंडर रेश्यो पर समीक्षा की गयी और फार्म 6, 7, 8 के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण शीघ्र कराने के निर्देश दिये गये और साथ ही सभी बीएलओ मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु एप डाउनलोड करें तथा मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण कर प्रतिवेदन भेजा जाना सुनिश्चित करें।