नीमच। कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए द्वारा आज जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान 95 हजार रुपए राशि के स्वीकृति पत्र बालिका रिहांसी पिता दीपक रघुवंशी उम्र 1 वर्ष 5 माह निवासी न्यू सिटी कॉलोनी गुना को ह्रदय रोग के उपचार के लिए राशि 95 हजार रुपए की स्वीकृति राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बालिका के उपचार के लिए प्रदान किए गए।
मुख्य चिकिसा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उपचार मध्यप्रदेश के चिन्हित निजी एवं शासकीय मेडिकल कॉलेज में निरूशुल्क कराए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थयकार्यक्रमजिसका लाभ अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक जिले के लगभग 300 बच्चों को प्राप्त हो चुका है। कलेक्टर की पहल एवं उनके कुशल निर्देशन में जिले में प्रति मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 0 से 18 वर्ष के बच्चों को दिया जाता है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबन्धक श्रीमति विनीता सोनी ने बताया कि दिनांक 19/4/2023 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत गंभीर ह्रदय रोग से ग्रसित 0 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए डीईआईसी जिला चिकित्सालय गुना में निरूशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे एसआरस सी चिल्ड्रन हॉस्पिटल मुंबई के ह्रदय रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की जांच की जाएगी एवं चिन्हित बच्चों का उपचार उक्त संस्था द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत निरूशुल्क उपचार किया जावेगा।