नीमच। शहर में आगामी त्योहारों को देखते हुए एसपी अमित तोलानी ने पुलिस बल के साथ बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी जामा मस्जिद क्षेत्र में भी पहुंचे। यहां एसपी ने कल मुस्लिम समाज के रमजान की 27 वीं रात को देखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आपकों बता दें कि इन दिनों मुस्लिम व बोहरा समुदाय के रमजान चल रहे हैं। रमजान के पवित्र माह में समाजजन खुदा की ईबादत कर रहे हैं। मस्जिदों में समाजजनों की चहल-पहल बनी हुई है। इसी कड़ी में कल 19 अप्रैल को रमजान माह की 27 वीं रात आएगी। इस रात मुस्लिम समाजजन जागकर खुदा की ईबादत करते हैं। मस्जिदों में विशेष आयोजन होते हैं। रात 09 से सुबह 5 बजे तक समाजजनों की चहल-पहल बनी रहती है।