BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 11:08 am
REPORT : राजस्व संबंधी शिकायतों के निराकरण की अभिनव पहल, अब जिले के 13 गांवों में अप्रैल माह की इस तारीख को होगा राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक गुरुवार को राजस्व अधिकारी ,तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदारों द्वारा क्षेत्र के एक-एक गांव में विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जाकर राजस्व संबंधी आवेदनों, शिकायतों, सीमांकन ,नामांतरण बंटवारा ,राजस्व रिकार्ड में सुधार,भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका का वितरण रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण ,सार्वजनिक मार्ग चरनोई भूमि ,शमशान भूमि मंदिर भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी नालों पर से अतिक्रमण को रोकने एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का कार्य किया जावेगा । साथ ही, राहत राशि और दुर्घटना संबंधी प्रकरणों के निराकरण   ,पानी बिजली ,खाद्य ,स्वास्थ्य, पेंशन  आदि प्रमुख विभागों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जावेगा।

संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने बताया कि, राजस्व सेवा अभियान 2023 के प्रथम चरण के तहत गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच नगर तहसील के ग्राम कनावटी, जयसिंहपुरा ,नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम दारू जीरन तहसील के जीरन ,महुडिया, जावद तहसील के ग्राम गुर्जरखेड़ी सांखला, ग्राम उपरेड़ा मनासा तहसील के ग्राम मोखमपुरा, टप्पा कुकड़ेश्वर के ग्राम कंजार्डा ,सिंगोली तहसील के ग्राम थड़ोद, ग्राम शहना तलाई एवं टप्पा रतनगढ़ के ग्राम बोरदिया में 20 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से विशेष राजस्व सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । इन शिविरों में संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे । कलेक्टर दिनेश जैन ने ग्रामीणों से राजस्व सेवा अभियान के तहत आयोजित इन विशेष राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं शिकायतों का निराकरण करवाने का आग्रह किया है। संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, प्रभारी तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि, वे राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर , पटवारियों के माध्यम से राजस्व सेवा शिविर की तिथियों का संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार प्रसार करें और अधिकाधिक ग्रामीणों को इन शिविरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।

उल्‍लेखनीय है कि, राजस्‍व सेवा अभियान के तहत प्रथम दिवस  13 अप्रैल को जिले के 14 गांवों में विशेष राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये जा चुकें है । 20 अप्रैल गुरूवार को 13 गांवों में शिविर आयोजित   किये जा रहें है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE