BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 11:15 am
KHABAR : नसरुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत बड़नगर में चौपाल का आयोजन, कार्तिकेय चौहान सहित अन्य भाजपाइयों ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 80 आवेदन प्राप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। नसरुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत बड़नगर में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में कार्तिकेय चौहान, रघुनाथ भाटी़, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय तथा कलेक्टर प्रवीण सिंह ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी और अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। बड़नगर में आयोजित चौपाल में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए।

चौपाल में  कार्तिकेय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है कि ग्रामवासियों की समस्याओं का गांव में ही पहुंचकर निराकरण किया जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए कही नहीं जाना पड़े। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की शिकायतों का निराकरण करना कलेक्टर सिंह की सराहनीय पहल है। इससे ग्रामवासियों की शिकायतों का गांव में ही निराकरण हो रहा है तथा गांव के अनेक विकास कार्यों को चौपाल में ही स्वीकृति भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं में से सामूहिक मांगो एवं समस्याओं को योजनावार तरीके से पूर्ण किया जाएगा। ग्रामवासियों की जो मांग जिस योजना के तहत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत समस्याओं में पात्रता अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से गांव की समस्याओं एवं गांव के विकास के संबंध में चर्चा करते हुए सभी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

 
चौपाल में रघुनाथ भाटी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की शिकायतों का निराकरण करने का उद्देश्य ही यही है कि ग्रामवासियों को समस्याओं के लिए कहीं जाना न पड़े। उन्होंने कहा कि चौपाल गांव के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने का बेहतर माध्यम बनी है। इससे आमजन की समस्याओं का समाधान करना आसान हुआ है। चौपाल में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी अनेक ग्रामवासियों से आवेदन प्राप्त कर उनका मौके पर ही निराकरण किया। चौपाल में बड़नगर के निर्विरोध सरपंच रामभरोस पंवार, एसडीएम दिनेश तोमर, जनपद सीईओ प्रबल अजारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE