सीहोर। विक्रय तथा विनिर्माण के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आबकारी दल ने जिले के अनेक क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपए से अधिक की देशी-विदेशी मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त किया है।
जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी अमले ने बुधनी, बकतरा तथा आष्टा में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत छापामार कार्रवाई की। ग्राम पिपलिया खर्रा ढाबा से 12 पाव देशी मदिरा, बकतरा में शेरसिंह वंशकार से 11 पाव प्लेन मदिरा, राजेश चौहान से 13 पाव प्लेन मदिरा, बुधनी में सफीक मंसूरी से 46 पाव, अभिनव पंजाबी से 10 पाव प्लेन देशी मदिरा तथा लौरासखुर्द आष्टा में केशरसिंह से तीन पाव प्लेन देशी मदिरा जप्त की गई है। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 10 हजार रुपए है। अवैध शराब के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।