सीहोर। वन परिक्षेत्र इछावर के दल द्वारा बलोंडिया से नीबूखेड़ा मार्ग पर बीट बलोंडिया में अवैध रूप से सागौन का परिवहन करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया। वह व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर 6 नग सागौन अवैध रूप से चोरी कर ले जा रहा था। व्यक्ति के विरूद्ध प्रकरण कायम कर सागौन को जप्त किया गया। दल में छगन भिलाला, वनरक्षक कमलेश वर्मा, दीपेन्द्र सिंह, उमेश प्रसाद मिश्रा उपस्थित थे।