BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 12:07 pm
BIG NEWS : रिश्वत लेने का आरोप, एसआई हर्षिता सांवरिया लाइन अटैच, देवर की शिकायत पर भाभी को हिरासत में लिया था, 3 हजार रुपए लेकर छोड़ा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कैंट थाने पर पदस्थ एक महिला एसआई को रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया हैं। जिसमें एसआई ने देवर की शिकायत पर उसकी भाभी को हिरासत में लिया था और फिर 3 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया था। आवेदक देवर की शिकायत पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी अनुसार आवेदक शिवकुमार पिता शांतिलाल पार्चे निवासी इंदिरा नगर नीमच द्वारा एसपी अमित तोलानी को लिखित में शिकायत प्रस्तुत की थी जिसमें उन्होंने बताया कि उसकी बहू, निशा पति अमित पार्चे को उसके देवर की रिपोर्ट पर से दिनांक 16 अप्रैल को एसआई हर्षिता सांवरिया ने थाना नीमच कैंट बुलाकर 5 हजार की रिश्वत मांग की और 3 हजार रुपए लेकर छोड़ दिया। उक्त शिकायत की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसआई सांवरिया को तत्काल प्रभाव से एसपी तोलानी ने कैंट थाने से लाइन अटैच करा दिया है।

बता दें कि नीमच जिले में लंबे समय से पदस्थ एसआई हर्षिता सांवरिया कई मामलों को लेकर लगातार सुखियों में रहती है। उसका यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी उस पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं और फिर लाइन हाजिर होना पड़ा था।

इन मामले में एसपी अमित कुमार तोलानी ने बताया कि एक आवेदक द्वारा कैंट थाने पर पदस्थ एसआई हर्षिता सांवरिया के खिलाफ अपनी बहु को देवर की शिकायत पर थाने पर बुलाकर रिश्वत मांगने व लेकर छोड़ने की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें थाने से लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही उक्त मामले की जांच की कार्रवाई जा रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE