रतलाम जिला उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य शासन की विभिन्न उद्यानिकी विकास योजनाओं के तहत जिले के किसानों को 1 करोड़ 33 लाख 98 हजार रूपए अनुदान लाभ प्रदान किया गया है। उक्त अनुदान लाभ बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 मे दिया गया है।
उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक टी.सी. वास्कले ने बताया कि कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन मे विभाग की घटक फल क्षेत्र विस्तार योजना में किसानों को ड्रैगन फ्रूट और अंगूर के लिए 7 लाख 68 हजार रुपए अनुदान लाभ प्रदान किया गया। इसी तरह सब्जी क्षेत्र विस्तार में 127 किसानों को 6 लाख 40 हजार रुपए अनुदान लाभ प्रदान किया गया। मसाला क्षेत्र विस्तार में 166 किसानों को 12 लाख 94 हजार रुपए अनुदान लाभ प्रदान किया गया।पुष्प क्षेत्र विस्तार में 13 किसानों को 1 लाख 9 हजार रूपए अनुदान लाभ, वर्मी बेड में 580 किसानों को 46 लाख 40 हजार रूपए का अनुदान लाभ, संरक्षित खेती योजना में पाली हाउस शेड नेट हाउस के लिए 17 लाख 94 हजार रूपए का अनुदान लाभ, पाली हाउस स्ट्रक्चर मे क किसान को 9 लाख 25 हजार रूपए का अनुदान लाभ, फसल उत्तर प्रबंधन के लिए 7 किसानों के यहां पर एक हाउस यूनिट निर्माण कराया जाकर किसानों को 14 लाख रुपए अनुदान के लाभ, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत तालाबों में प्लास्टिक लाइनिंग ऑफ फॉर्म पोंध लगाए जाने के लिए 6 लाख 17 हजार रूपए का अनुदान लाभ एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक फल क्षेत्र विस्तार में अमरूद फसल के लिए 12 लाख 8 हजार रूपए किसानों को अनुदान लाभ प्रदान किया गया है।