BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 6:59 pm
KHABAR : जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत की गई कार्यवाही, खाद्य पदार्थाे के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जाँच दल ने कार्यवाही कर फर्म न्यू श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट भोपाल चौराहा देवास से स्वीट रोल (क्रीम रोल) का नमूना, फर्म गोल्डन नाश्‍ता पाईंट भोपाल चौराहा बायपास रोड़ देवास से दूध का नमूना एवं कोल्ड्रिंक के होल सेल डीलर राधे-राधे मार्केटिंग गौरव नगर देवास का निरीक्षण कर स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 500 मिली पैक्ड बॉटल एवं स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 250 मिलीकेन के नमूने लिए गये।

मौके पर परिसर में स्टीमुलेटेड माइंड एनर्जाइस बॉडी, स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 500 मिली की बॉटल्स की 19 पेटी 16 बॉटल्स, स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 250 मिली के केन 7 पेटी 16 केन एवं स्टींग एनर्जी के फिनेटेड बेवरेजेस 250 मिली की बॉटल्स की 385 पेटी विक्रय हेतु संग्रहित होकर विक्रय करते पायी गयी। उक्त पेय पदार्थ की बॉटल्स पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार लेबलिंग नहीं पाये जाने से उक्त बॉटले नियमानुसार जप्त की गई। जिसका बाजार मूल्य 2 लाख 23 हजार 730 रूपये है। उक्त बॉटलो पर निर्माता का नाम वरूण बेवरेजेस लिमिटेड एवं मार्केटेड बाय पेप्सी को इंडिया होल्डिंग प्रायवेट लिमिटेड है। परंतु उपरोक्त फर्म कासं पूर्ण पता अंकित नहीं पाया गया। उपरोक्त सभी नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी।

फर्म न्यू श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं पायी गयी। खाद्य पदार्थ अस्वच्छकर एवं अस्वस्थकर परिस्थितियों में निर्माण किया जाकर विक्रय किया जा रहा था। खाद्य सामग्री खुली अवस्था में एवं अनहाइजेनिक कंडीशन में संग्रहित पायी गयी। कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं पाये जाने से एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के लायसेंस/रजिस्‍ट्रेशन रेग्यूलेशन के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने से विक्रेता एवं प्रोप्रायटर जगदीश परमार पिता श्री शिवनारायण परमार के विरूद्ध बी.एन.पी. थाना देवास में एफ.आई.आर. दर्ज की गई। कार्यवाही में अभिहित अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर, श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्री कैलाश वास्केल एवं श्रीमती वैशाली सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवास उपस्थित थे।

फर्म श्री कृष्णा दूध भंडार से 18 अप्रैल को दूध का नमूना, माँ बिजासन दूध डेयरी इकलेरा माता रोड़ चौबाराधीरा से दूध का नमूना एवं संतोष किराना एण्ड जनरल स्टोर चौबाराधीरा से कॉमकोब्लैक एण्ड व्हाईट चोकोबॉल्स पैक्ड का नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE