मनासा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के संबंध में प्रचार रथ के द्वारा गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
आज बुधवार को यह रथ मनासा विधानसभा क्षेत्र के हांसपुर, बरखेड़ा, बरखेड़ी, मोया आदि गावों में पहुंचा। जहाँ यह प्रचार रथ गांव में चल रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के कैंप जहां पर बहनों के आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं, वहां तक पहुंच रहा है व गांव की विभिन्न गलियों में होते हुए, दूसरे गांव तक पहुंच रहा है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों एवं लाडली बहना योजना का प्रचार प्रसार एलसीडी के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका घर घर जाकर लाडली बहनों को सूचित कर रही है ताकि वे योजना के बारे में जान सकें।