नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने गुरूवार को सिंगोली तहसील के ग्राम कवई में पावरग्रीड कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणाधीन 500 मेगावाट के सोलर प्लांट निर्माण कार्यो की प्रगति का मौके पर जायजा लिया और संबंधितों को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम शिवानी गर्ग, अक्षय उर्जा विभाग के बीएल राठौर व अन्य अधिकारी एवं निर्माण ऐजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर जैन ने कवई में निर्माणाधीन नवीन विद्युतग्रीड एवं 400 केव्ही के आईएसटीएस सब स्टेशन एवं 220 केव्ही सब स्टेशन निर्माण एवं टाटा पावर द्वारा 170 मेगावाट यूनिट के लिये बाउण्डरी वायर फेंसीग कार्य का अवलोकन भी किया। संबंधित निर्माण ऐजेंसी ने अवगत करवाया कि, आगामी अगस्त माह तक कवई यूनिट से सौर उर्जा का उत्पादन प्रारंभ करने के हर संभव प्रयास किये जा रहें है।