BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 4:01 pm
KHABAR :  सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष का नाम जोड़कर खबर वायरल करने पर कांग्रेस ने दिया थाने में आवेदन, पढ़े ललित शंकर धाकड की खबर 

Share On:-

मंदसौर। विगत दिनो ट्रक में लोड करके ले जाऐ जा गोवंश की सूचना नाहरगढ़ के युवाओं को लगी थी, जिसमें उन्होंने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रोका और उसमें बैठे व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर व्यक्ति विशेष का नाम जुड़वाया, और अल्प सुबह व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर वीडियो साथ खबर को वायरल किया गया। 


दरसल नाहरगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंबालाल माली का नाम जोड़कर राजनीति क्षति एवं व्यक्तिगत नीचा दिखाने के लिए कृत्य किया गया, उक्त खबर की जानकारी अंबालाल माली को लगी तो उन्होंने तुरंत एक शिकायती आवेदन नाहरगढ़ थाने पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ पहुंचकर दिया, और उसमें पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि इसमें निष्पक्ष जांच कर जो षड्यंत्र रचा गया है। उस पर कार्यवाही हो और ऐसा करने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, बता दे की जब थाने पर कांग्रेस नेता व  कार्यकर्ता मौजूद थे, और अपराधी को थाने के बैरक से बाहर बुलाने अड़े थे, उपस्थित लोगों का कहना था, इसी आरोपी व्यक्ति से पूछा जाए अंबालाल माली कौन है ? ऐसे में बैरक में बंद साठिया समाज का एक व्यक्ति अंदर से बोला कि मैं अंबालाल को नहीं जानता हूं। और तो ओर कहा की जिस व्यक्ति ने वीडियो बनाया है, उसका कहना था कि अंबालाल माली का नाम वीडियो में बोल देगा तो तुझे छोड़ देंगे, नहीं तो जमकर पिटेंगे, इसलिए मैंने यह नाम बोला.. ऐसी बात उपस्थित लोगों के सामने बंद कैदी कहि, इसके बाद उपस्थित कांग्रेस जनो ने कहा है, जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है। उसको जल्दी से थाने में बुलाकर पूछताछ की जाए, वही थाने के बैरक मे बंद कैदी ने यह भी कहां की जिसने वीडियो बनाया उसको मेरे सामने ले आओ मैं पहचान लूंगा,,,व्यक्ति का नाम जोड़कर झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सभी में जमकर आक्रोश था। जिसके स्क्रीनशॉट आवेदन में लगाकर प्रस्तुत किए गए, पहुंचे कांग्रेस जनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जांच कोई ढिलाई बरती गई तो समस्त कांग्रेसजन आंदोलन कर ज्ञापन सौंपेंगे, क्योंकि इससे व्यक्ति की भावनाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की छवि भी खराब हो रही है। यदि उक्त घटना पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं होती, कांग्रेस नेता कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे..।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE