नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी आनंद विहार फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 23.04.2023 (रविवार) को 11 केवी आनंद विहार फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक फीडर से जुड़े ग्वालटोली, पुलिस लाइन, स्कीम नं. 36 बी का कुछ ऐरिया आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।