BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2023, 8:25 pm
BIG REPORT : मुख्‍यमंत्री कन्‍या विवाह योजना के तहत नीमच में 19 कन्‍याओं ने अपनाया दाम्‍पत्‍य जीवन, नीमच में सामूहिक विवाह सम्‍मेलन सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान विवाह योजना के तहत कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में अक्षय तृतीया पर शनिवार को नीमच के वात्‍सल्‍य भवन पर नि:शुल्‍क सामुहिक विवाह सम्‍मेलन आयोजित किया गया। विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान जनपद अध्‍यक्ष शारदाबाई धनगर नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा व अन्‍य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद की उपस्थिति में आयोजित इस विवाह सम्‍मेलन में कुल 19 कन्‍याओं का विवाह गायत्री परिवार के आचार्यो ने वैदिक मंत्रोंचार के साथ सम्‍पन्‍न करवाया। विधायक परिहार एवं कलेक्‍टर जैन ने शासन की ओर से प्रत्‍येक नवविवाहित कन्‍याओं को 49 हजार रूपये की विवाह सहायता का चेक प्रदान किया और उपहार सामग्री वितरित की।

प्रारंभ में अतिथियों ने पूजाअर्चना कर विवाह समारोह का शुभारंभ किया तद्पश्‍चात उपसंचालक सामाजिक न्‍याय किरण आंजना, जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे एवं सीएमओ गरीमा पाटीदार आदि ने अतिथियों का स्‍वागत किया।

इस मौके पर संतोष चौपडा, जनपद सदस्‍य रतनलाल मालावत, पूर्व जनपद उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मीनारायण धाकड, दीपक नागदा, मोहनसिह राणावत सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक , पत्रकारगण एवं बडी संख्‍या में वर, वधूओ के परिजन उपस्थित थे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE