कटनी। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में कृषकों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 1 अप्रैल से निरंतर प्रारंभ है। जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार 21 अप्रैल की स्थिति में 2692 कृषकों द्वारा 2,02,539 क्विंटल गेहूँ विक्रय किया गया है, एवं 10689 कृषकों द्वारा स्लॉट की बुकिंग की गई है। कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि वे अपने स्लॉट की बुकिंग कर सकते हैं। जिले में निर्धारित समस्त 85 गेहूँ उपार्जन केन्द्र क्रियाशील हैं, जहां पर कृषक बन्धु अपनी फसल का विक्रय स्लॉट बुकिंग की निर्धारित समयावधि में कर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।