नीमच। भादवा माता मंदिर में रात्रिकालीन निर्माण कार्य के चलते दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब भक्त रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक माता रानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके बाद मां का दरबार भक्तों के लिए खुला रहेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में महामाया भादवा माता में मंदिर परिसर का नवनिर्माण कार्य चल रहा है। इसी कार्य की वजह से मंदिर की दर्शन व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। इन्हीं भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भादवा माता मंदिर प्रशासक डॉ. ममता खेड़े ने बताया कि समस्त श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक माता के दर्शन के लिए नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि दूरदराज से आने वाले भक्तों के लिए एलईडी लगाकर माता के दर्शन की व्यवस्था भी की जा रही है। आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व गर्भगृह निर्माण को पूर्ण करने का लक्ष्य है।
अपील- वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम: बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।