मंदसौर। जिले की नई आबादी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 7 मोटरइसाइकिल भी बरामद की है। आरोपितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी को आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना नई आबादी संदीप सिह मंगोलिया के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाले शातिर बदमाशो का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है शातिर बदमाशो से सात मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पतारसी के दौरान गठित टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की आरोपी श्याम के घर पर चोरी की मो सा खडी है । जिसके संदर्भ मे आरोपी श्याम से पुछताछ करते उसने उसके साथी अन्य आरोपीयो के बारे मे बताया जो भी वाहन चोरी मे संलिप्त है जिनके छुपाये स्थान से भी चोरी की मोटरसाईकिलो को जप्त किया गया है ओर आरोपीगणो के कब्जे से कुल 07 मोटर साईकिल जप्त करने मे सफलता हासिल की है ।
-
गिर आरोपी के नाम-
- अर्जुन पिता सुरेश कनारची उम्र 22 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज मंदसोर
- धर्मेन्द्र सिह पिता राम सिह राजपुत उम्र 22 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज मंदसोर
- भारत पिता भंवरलाल मीणा उम्र 26 उम्र 26 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज
- श्याम पिता उदयलाल धनगर उम्र 28 साल निवासी ग्राम निपानिया मेघराज मंदसोर
-
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में संदीप सिंह मंगोलिया थाना प्रभारी ऩई आबादी, सउनि फिरोज कुरेशी, का प्रआर 653 गगन राठोर, प्रआर 33 नरेन्द्र धनगर, प्रआर 72 जीवन राठोर, आर 376 भरत, आर 807 कन्हेयालाल, आर 786 नेमाराम, आर 318 जितेन्द्र सिह, आर 903 पुष्पराज सिह़, प्रआर 105 नरेन्द्र सिह का सराहनीय योगदान रहा।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।