आज रविवार रात्रि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र अपने काफिले सहित झांसी-दतिया रोड पर निकल रहे थे। तभी रास्ते मे उन्होंने देखा कि 2 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। और सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रहे हैं। तभी उन्होंने अपनी गाड़ी को रुकवा कर घायलों की मदद की। इसी दौरान घटनास्थल पर कई लोग मौके पर थे। सभी गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने मानवता का भाव दिखाते हुए तत्कात प्रभाव से काफिले को रोका एवं घायलों को देखा उनसे बातचीत की एवं अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया तथा CMHO सहित डॉक्टरों को फोन कर घायलो का तत्कात इलाज शुरू करने के निर्देश दिए।
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम : बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करे सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इन की फ़रियाद