दूदरसी। ग्राम पंचायत घसुंडी बामणी का गांव बिसलवास खुर्द में पात्र हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ।मकान पूर्ण होने पर आज 24 अप्रैल को पूर्वाह्न 11बजे उनका गृह प्रवेश मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़ व प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण धाकड़ व शांति लाल नागदाके मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। चेनराम पिता नंदकिशोर नागदा व प्रहलाद पिता गोपाल सैन का गृह प्रवेश करा कर मुख्य अतिथियों ने इन्हें मिठाई खिलाकर इनका पुष्पमाला से स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीषा धाकड़ ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही लक्ष्य है कि कोई भी गरीब व्यक्ति अगर पात्रता में आता है तो उसे प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराएं यह काम ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव का है कि गांव में प्रत्येक घर जाकर सर्वे करने का कार्य करें और पात्र व्यक्तियों का चयन करें और उन्हें इस योजना का लाभ दिलाएं । मती मनीषा ने कहा कि जिला पंचायत संबंधित कोई कार्य अगर मेरे लायक है तो आप अवश्य बताएं मैं उन्हें पूरा करने की हर संभव कोशिश करूंगी।इस कार्य क्रम की अध्यक्षता सरपंच राजकुमारी देवी लाल ने की।इस अवसर पर ग्राम पंचायत का पंच अनिल जोशी व पंचायत सचिव दिलीप कुमार बुगालिया भी एवं हल्का पटवारी दिनेश कुमार चौरड़िया भी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी ने किया और आभार सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल ने व्यक्त किया।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।