BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2023, 4:23 pm
GYAPAN : लामबंद हुए खानदानी ग्राम पटेलों के संगठन आदर्श ग्रामीण पटेल संघ नीमच के सदस्य,  कलेक्टोरेट में सौंपा सीएम शिवराज के नाम ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। खानदानी ग्राम पटेलों के संगठन आदर्श ग्रामीण पटेल संघ नीमच के सदस्य आज लामबंद होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्राम पटेलों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार यशपाल मुजाल्दा को ज्ञापन सौंपकर 5000 रूपये मानदेय प्रतिमाह लागू करने की मांग की। ज्ञापन साैंपने से पूर्व नीमच जिले के ग्राम पटेलों की एक मीटिंग कलेक्टोरेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर नीमच में आयोजित की गई। मीटिंग में प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार खानदानी ग्राम पटेलों को 5000 महीना मानदेय दे और इनके पदों को स्थाई करें। यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तो समस्त खानदानी ग्राम पटेल कांग्रेस पार्टी से वचन पत्र लेकर सरकार बनाने में कमलनाथ के साथ जाकर कांग्रेस पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देगी।इनका कहना था कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सरकारें‌ पटेल को प्रतिमाह रूपये  6500 तक का मानदेय देती है। जबकि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कुछ नहीं दिया जाता है। हम पिछले 13 वर्षों से लगातार मांगे कर रहे हैं लेकिन हमारी नहीं सुनी जा रही है। इस अवसर पर बाबूलाल गुर्जर, गुलाबचंद मीणा, नंदकिशोर चतुर्वेदी, राम नारायण गुर्जर, धनसिंह राजपूत, मुकेश राठौर, सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, मनीषसिंह लाछ, प्रेमराज मीणा, धनसिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन पटेल संघ के अध्यक्ष राजेश पटेल चुमनी ने किया।
-
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE