तराना। तराना विधानसभा के क़ायथा थानां प्रभारी लीला सोलंकी एवं प्रधान आरक्षक संतोष चोरड़िया द्वारा कायथा के पत्रकार अजय नवरंग के साथ मारपीट करने के विरोध एवं पत्रकार के ऊपर शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने का झूठा प्रकरण दर्ज करने के विरोध में तराना,बड़नगर,क़ायथा, घटिया, नागदा, इंगोरिया, मक्सी उज्जैन जिले के आक्रोशित पत्रकार साथियों द्वारा पत्रकार साथियों के साथ उज्जैन एसपी कार्यलय,में एडीशनल एसपी अभिषेक आंनद एवं पुलिस महानिरीक्षक में डीआईजी मेडम को ज्ञापन सोपा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग गई एवं दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर पत्रकार को न्याय दिलाने की बात कही वहीँ ज्ञापन का वाचन पत्रकार अर्पित बोड़ाना ने किया उक्त ज्ञापन देने के दौरान तराना बड़नगर नागदा मक्सी उज्जैन घटिया जिले के पत्रकार साथी उपस्थित थे।
अधिकारियों द्वारा बिंदुओं के आधार पर निष्पक्ष कार्यवाही करने की बात कही वहिं पत्रकार साथियो द्वारा कारवाही न होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने एवं हाईकोर्ट में दावा प्रस्तुत करने की बात कही।