देवास। एबी रोड पर रामनगर से बावड़िया तक नवनिर्मित ब्रिज एवं एबी रोड चौड़ीकरण का लोकार्पण आगामी 28 अप्रैल को होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल होकर ब्रिज देवास की जनता को समर्पित करेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को विधायक गायत्रीराजे पवार ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ ब्रिज पर पहुंचकर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधिक्षक संपत उपाध्याय, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।