नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए-76 लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
जनसुनवाई मेंभमेसर के राधेश्याम एवं कैलाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत करवाने, नीमच सिटी की सुनिता कल्याणे ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत करने, दुदरसी के अम्बालाल ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड एवं वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने, सरवानिया महाराज की कलाबाई बोराने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, बमोरा के घनश्याम पाटीदारने ग्राम पंचायत द्वारा नल कनेक्शन दिलवाने, एवं जीरन के धनश्याम जाट ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह नीमच के ईश्वरलाल मेहता, रेवली देवली की अम्बाबाई नागदा, पटेल प्लाजा नीमच की रेखा वीरवाल, चम्पी के विष्णु कुमावत, चडोली की घीसीबाई मीणा, भमेसर की रामकुवंर बाई, बघाना नीमच के हसनखॉन, हयात खॉन, चॉंदखान, सरवानिया महाराज के गोटूलाल, जावद की संतोषबाई, एवं नीमच के डॉ.सुरेन्द्र सोनी आदि ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर समस्याएं सुनाई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।