मंदसौर। पीजी कॉलेज मंदसौर में बीसीए एग्जाम फॉर्म जमा करने के लिए छात्राओं को घंटों लंबी कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। कॉलेज की छात्राओं ने कालेज प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इतनी गर्मी में सुबह 8 बजे से लम्बी कतार में खड़े होकर अपने फॉर्म जमा करने का इंतजार कर रहे हैं और यहां पर पीने के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
वहीं छात्राओं ने बताया कि बीच-बीच में छात्र आ रहे हैं और अपने फार्म जमा करके जा रहे हैं और हम छात्राएं सुबह से लाइन में खड़ी हैं कॉलेज प्रशासन के प्रोफेसरों के मिलीभगत होने के कारण अपने परिचित छात्रों के फॉर्म जल्दी जमा कर रहे हैं उनको ना तो लाइन में लगना पड़ रहा है उनका फार्म सीधे जमा कर रहे हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।