BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 4:35 pm
KHABAR : जनसेवा मित्र की छोटी सी मदद कमल सेन के लिए साबित हुई बडी मदद, आयुष्‍मान कार्ड से हुआ निः शुल्‍क उपचार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जनसेवा मित्र द्वारा की गई छोटी सी मदद से गांव अरनिया कुमार के कमल सेन पिता ओमप्रकाश सेन को संकट की घडी में बडी मदद मिली है। कमल सेन राजस्थान जा रहे थे। रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो चुका था। जिसके पश्चात उन्हें नीमच के एक निजी चिकित्‍सालय में भर्ती करवाया गया। उनके उपचार पर 4 हजार 500 रूपये का खर्चा हुआ। डॉक्टर ने ऑपरेशन की भी बोला परन्‍तु नाम मैं गलती होने के कारण उनको आयुष्मान योजना का लाभ नहीं पा रहा था।

सीएम फेलो निलेश मिश्रा ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि जनसेवा मित्र शुभम सेन ने नीमच ब्लॉक के जनसेवा मित्र जगदीश मेघवाल और नरेंद्र सिंह बोराणा को कमल सेन के आयुष्‍मान कार्ड बनवाने एवं उपचार करवाने के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात नरेंद्रसिंह बोराना और जगदीश मेघवाल ने नीमच के निजी चिकित्‍सालय पहुंचकर , कमल सेन से उनकी कुशल क्षेम पूछी और तत्काल ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करवाकर,पंचायत सचिव से उनके आयुष्‍मान कार्ड बनवाया।

आयुष्‍मान कार्ड बन जाने से कमलसेन का निरूशुल्‍क ऑपरेशन हो गया। जिस पर लगभग 20 हजार रूपये का खर्च आया। जो आयुष्‍मान योजना के तहत शासन ने वहन किया। इस प्रकार जनसेवा मित्र द्वारा की गई छोटी सी मदद, संकट की घडी में कमल सेन के लिए बडी मदद साबित हुई है। कमल का आयुष्‍मान कार्ड बन जाने से निजी अस्‍पताल में भी निरूशुल्‍क उपचार संभव हो पाया है। अब कमलसेन स्‍वस्‍थ है, और आयुष्‍मान योजना का लाभ मिलने पर प्रदेश सरकार को धन्‍यवाद देते हुए, मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्‍यक्‍त कर रहे है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE