नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। ग्राम नीमच सिटी निवासी अशोक पिता मुकुन्दलाल धाकड लोकसेवा केंद्र से तत्काल आय प्रमाण पत्र मिल जाने से काफी खुश है। अशोक ने मंगलवार को प्रातरू10.30 बजे लोकसेवा केन्द्र नीमच में आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उसे मंगलवार को ही दोपहर 12.30 बजे आय प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल आय प्रमाण पत्र मिल जाने से अशोक धाकड काफी खुश है, उसका कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इतनी जल्दी आय प्रमाण पत्र मिल जायेगा। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।