नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा नगरीय निकायों में स्वच्छता की स्थिति के आंकलन एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की जमीनी तैयारियों के प्रत्यक्ष अवलोकन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौपे गये है। यह जिला अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगरीय निकायो के नोडल अधिकारी के रूप में दायित्वों का निर्वहन करेगें।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार महाप्रबंधक उदयोग अमरसिंह मौरे को नगर पालिका परिषद नीमच, जिला खनिज अधिकारी देवीका परमार को नगर परिषद जीरन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग संजय भारद्धाज को नगर परिषद सरवानिया महाराज, जिला आबकारी अधिकारी आर.एन.व्यास को नगर परिषद कुकडेश्वर, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण राकेश राठौर को नगर परिषद मनासा, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री एम.एस.चौहान को नगर परिषद जावद, उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विनिता दर्श्यामकर को नगर परिषद अठाना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री एस.सी.जलोनिया को नगर परिषद रतनगढ, आरटीओ ऋतु अग्रवाल को नगर परिषद डीकेन, उप संचालक उदयानिकी अंतर सिंह कंनौजी को नगर परिषद सिगोली , उप संचालक कृषि दिनेश मडलोई को नगर परिषद नयागॉव, एवं प्रभारी डीपीसी प्रलय उपाध्याय को नगर परिषद रामपुरा, के स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उक्त अधिकारी, स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में की गई तैयारियों,अधोसंरचनाओं का विकास, रख रखाव, नगर निकायों में कचरा संग्रहण, कचरा पृथकीकरण, एवं परिवहन व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ ही नागरिकों, जनप्रतिनिधियों आदि से फीडबेक प्राप्त करेगें। आवश्यक होने पर नगर निकायों की टीम के साथ बैठक कर,उन्हे उचित मार्गदर्शन एंव फीडबेक देगें। उक्त अधिकारी, एसडीएम के मार्गदर्शन में स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्य सम्पादित करेगें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।