BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 5:11 pm
REPORT : अपर कलेक्‍टर ने ली टीएल की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- कृषि संगणना का कार्य इसी सप्‍ताह पूर्ण करवाये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कृषि संगणना का कार्य जारी है। सभी एसडीएम एंव संबंधित अधिकारी कृषि संगणना का कार्य तेजी से करवाये और इसी सप्‍ताह कृषि संगणना के कार्य को पूरा करवाये। एसडीएम अपने क्षैत्र में कृषि संगणना के कार्य की नियमित समीक्षा करें। यह निर्देश एडीएम नेहा मीना ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समयसीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बेठक में जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सभी एसडीएम, संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीति संघीवी व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

एडीएम नेहा मीना ने विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों का निरन्‍तर फलोअप करवाकर संबंधित विभागों को भूमि का आवंटन करवाने के निर्देश भी सभी एसडीएम को दिए। एडीएम ने सहायक आयुक्‍त सहकारिता को निर्देश दिए कि वे सहकारिता निर्वाचन प्राधिकारी के निर्देशानुसार जिले की सोसायटियों के निर्वाचन के लिए रिटर्निग आफीसर व सहायक रिटर्निग आफीसर की नियुक्ति के आदेश जारी करवाये और निर्वाचन की प्रकिया प्रारंभ करवाकर पूरी करवायें। उन्‍होने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की विभागवार समीक्षा में निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने विभाग की शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाकर, विभाग की रैंक में सुधार लाये।

मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 1.37 लाख बहनाओं का हुआ पंजीयन-मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले में महिलाओं के आवेदनों के ऑनलाईन पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा में बताया गया,कि जिले में 25 अप्रैल 2023 तक कुल एक लाख 37 हजार 82 महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन किये गये है। एडीएम नेहा मीना ने निर्देश दिए कि मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के ऑनलाईन पंजीयन कार्य में तेजी लाई जाये। उन्‍होने कहा, कि 30 अप्रैल के पूर्व शेष रही सभी पात्र महिलाओं के आवेदनों का ऑनलाईन पंजीयन सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही डीबीटी इनब्‍ल्‍ड करवाने के लिए सभी पात्र महिलाओं के सहमति पत्र भी बैंक शाखाओं में प्रस्‍तुत करवाये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE