BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 6:51 pm
GOOD NEWS : राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी के मामलो में कमी लाने पर जिले को मिला रजत पदक, राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी के मामलो में कमी लाने पर देवास जिले को रजत पदक मिला है। राजभवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्रसिंह सिसोदिया द्वारा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को रजत पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा, डीटीओ डॉ शिवेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।    

सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य है। विगत दिनों देवास जिले का सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया। टीबी मुक्त भारत मिशन के अंतर्गत देवास जिले की सब नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए विगत दिनों 10 टीमों द्वारा क्षय रोग सर्वे कार्य किया गया। सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि देवास जिले के विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर लोगों का साक्षात्कार लेकर और क्षय रोग संबंधी कारणों की जानकारी ली। जिले के कुल 10 हजार घरों का सर्वे कर 50 हजार लोगो का साक्षात्कार किया गया और देखा गया कि टीबी रोग खोजने के लिए कितनी जांच की जा रही हैं, सब नेशनल सर्टिफिकेशन के संबंध में केंद्र एवं राज्य के दल ने देवास में वर्ष 2015 से 2022 तक का संपूर्ण कार्य संबंधी डाटा देखा एवं क्षय रोग संबंधी उपलब्धियों की समीक्षा की। रिपोर्ट के आधार पर देवास जिले में टीबी के मामलो में 40 प्रतिशत की कमी आई इस आधार पर देवास जिले का रजत पदक के लिए चयन हुआ
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE