आगर मालवा। मध्यप्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग के सदस्य विनोद रिछारिया द्वारा मंगलवार को जिले में पहुंचकर जिले के प्रवासी श्रमिको एवं निर्माण श्रमिको से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संवाद किया। रिछारिया द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश सरकार कि श्रमिको के प्रति संवेदनशीलता के कारण मध्यप्रदेश देश का पहला प्रदेश है जिसने प्रवासी श्रमिको की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए प्रवासी श्रमिक आयोग गठित किया है। इस दौरान श्रमिको द्वारा कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। रिछारिया द्वारा श्रमिको को प्रश्नावली प्रदान की गई, जिसमें श्रमिको को आ रही समस्याओं एवं सुझाव आमंत्रित किये गये। रिछारिया द्वारा श्रमिको के कौशल प्रशिक्षण, आय बढाने, निवास स्थल पर ही रोजगार के साधन उपलब्ध कराने, रोजगार प्राप्त होने में आ रही कठिनाइयों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित श्रम निरीक्षक शुभम राठौर, द्वारा विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। बैठक में जनपद पंचायत से दिपक शर्मा, विभिन्न कम्पनीयों के ठेकेदार एवं प्रवासी श्रमिक उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।