नीमच। नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। जिसमे से एक कार मनासा तहसील के गांव उंचेड़ के हजारी-भावसिंह के नाम पर बताई जा रही है। वहीं दूसरी कार चित्तौड़ की बताई जा रही है। हादसा नयागांव के पास कानका फंटे के यहाँ हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कानका फंटे पर एक्सीडेंट में सत्यनारायण पिता किशनलाल पाटीदार निवासी बोरखेड़ी तालाब, सीता बाई पति दल सिंह, हेमा पति केसुराम दोनों निवासी उचेड़। घायलों को टोल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार जारी है। गुरुवार दोपहर में नीमच की ओर से आ रही अल्टो कार कानका फंटे पर कानका की ओर टर्न लेते समय नयागांव की ओर से आ रही कार में भिड़ंत होने पर पर अल्टो कार में बोरखेड़ी तालाब के सत्यनारायण पाटीदार सहित तीन लोग घायल हुए। एक घायल को उदयपुर रेफर करने की सूचना है।