मन्दसौर। शहर में नगर पालिका अध्यक्ष के वार्ड में रहने वाले लोग गन्दा पानी पीने को मजबूर है। गंदा पानी पीने से छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। पेट दर्द जैसी समस्या हो रही हैं। गीता भवन रोड महावीर कालोनी रहवासी भीषण गर्मी में पीने के पानी को तरस रहे है। नल से पानी गंदा पानी आ रहा हैं, जिसका उपयोग पीना तो दूर कपड़े धोने के काम भी नहीं आ रहा है।
रहवासियों ने बताया कि कई बार शिकायत करने पर भी कोई सुनने को तैयार नहीं हैं। तीन-चार महीनो से पीने के पानी के लिए अपनी समस्या को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस वार्ड के पार्षद खुद नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर है फिर भी नगर पालिका के कर्मचारी रहवासियों की समस्या को अनदेखा किया जा रहा हैं। दुर्भाग्य की बात तो यह है कि चुनाव जीतने के बाद रमादेवी गुर्जर अभी एक भी बार अपने वार्ड में नही दिखी। वार्ड पार्षद रमा देवी बंशीलाल गुर्जर के इस रवैये के कारण लोगों ने नाराजगी जताई है।