जावद। मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं एवम 12वीं के परिणाम गुरुवार को घोषित हुए। कई छात्र छात्राओं ने बाजी मारी। जावद नगर में संचालित समता विद्यापीठ के छात्र जुनेद रंगरेज ने 12वी में बाजी मारी।
जुनेद रंगरेज पिता यूसुफ रंगरेज जो की मूलतः सरवानिया महाराज का निवासी है लेकिन काफी वर्षों से परिवार सहित जावद ही रह रहा है। जुनैद रंगरेज मरहूम ईकबाल भाई (लाइट वाले) रंगरेज का नवासा हैं। पढ़ाई में काफी अच्छा है और स्वभाव से भी सहज सरल हैं। पूर्व में 10वी में भी काफी अच्छे अंकों से सफलता मिली। इस वर्ष 12वीं में 500 में से 437 अंक प्राप्त किए, 87.4 प्रतिशत रहा। समाज सहित स्कूल का नाम रोशन करने पर सभी समाज के वरिष्ठों, नोजवानों और दोस्तो ने बढ़ाई एवम शुभकामना प्रेषित की।
जुनैद रंगरेज ने बताया कि मेने दिन हो या रात हो हर समय पढ़ाई ही की हैं, जिसका परिणाम आज सभी के सामने हैं। मैं मेरी समाज के बच्चो से कहना चाहता हूं कि पढ़ लिख कर समाज के साथ साथ अपने मां बाप का नाम और टीचर्स का नाम भी रोशन करो। समाज के किसी भी भाई बहन को अपनी पढ़ाई से लेकर कोई भी दिक्कत आती हैं तो वो मुझसे जरूर पूछ सकते हैं, सभी की मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा। आप सभी ने जो मुबारकबाद दी हैं उसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।